जींद में सुबह 11 बजे तक 27.20 फीसदी मतदान, विनेश की सीट जुलाना में सबसे ज्यादा 30 फीसदी मतदान
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत वोटिंग हो रही है। हम जींद जिले की बात करें तो यहां सुबह 11 बजे तक 27.20 फीसदी लोग वोट कर चुके हैं। और बात जुलाना सीट की करें जहां से कांग्रेस की ओर से विनेश फोगाट चुनावी मैदान में हैं। तो यहां जिले की बाकी सब सीटों से अधिक 30 फीसदी मतदान सुबह 11 बजे तक हो चुका है।
इसके बाद जिले की दूसरी विधानसभा सीट सफीदों है जहां 28.50 फीसदी लोग सुबह 11 बजे तक मतदान कर चुके थे।इसके बाद नरवाना में 27 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। जींद में 26 फीसदी और उचाना कलां की बात करें जहां से पूर्व डिप्टी दुष्यंत चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं तो यहां में सुबह 11 बजे तक 25 फीसदी लोग मतदान कर चुके हैं।
आपको बता दें कि शाम 6 बजे तक मतदान का समय है। छह बजे के बाद कतार में लगे हुए लोग ही मतदान कर पाएंगे।